ख़तरे में है समुद्री जीवन !
दुनियाभर में समुद्रों के हालात
को लेकर जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि समुद्रों के हालात बद से बदतर
होते जा रहे हैं और समुद्री जीवों के विलुप्त होने का ख़तरा आशंका से कहीं
अधिक तेज़ी से बढ़ रहा है.
‘इंटरनेशनल प्रोग्राम ऑन स्टेट ऑफ ओशियंस’ नाम की
इस रिपोर्ट में एक अध्ययन के हवाले से कहा गया है कि दुनियाभर में समुद्रों
के हालात बद से बदतर हैं.रिपोर्ट के मुताबिक समुद्रों को इस दुर्दशा से बचाने के लिए मछलियों के ज़रूरत से ज़्यादा शिकार, प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन में कमी और विलुप्त हो रही प्रजातियों के संरक्षण जैसे क़दम उठाने होंगे.
ज़रूरी क़दम
यह रिपोर्ट इस सप्ताह के अंत कर संयुक्त राष्ट्र के सामने पेश की जाएगी और इस पर विचार-विमर्श के लिए अलग-अलग विषयों से जुड़े वैज्ञानिक आगे आएंगे.बीबीसी संवाददाता रिचर्ड ब्लैक के मुताबिक रिपोर्ट में साफ़ तौर पर यह कहा गया है कि समुद्रों के हालात में किए गए आकलन से कहीं अधिक तेज़ी से गिरावट आ रही है.
कोरल रीफ़ के खात्मे, समुद्री जीवों की दुर्लभ प्रजातियों के शिकार और तेज़ी से पिघलती बर्फ़ ने कई ऐसे खतरे पैदा कर दिए हैं जिनसे समय रहते निपटना ज़रूरी है.
अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले घटकों ने एक तरह से साथ मिलकर इस नुकसान और खतरे को बढ़ा दिया. अनुसंधानकर्ताओं ने माना है कि वैज्ञानिकों को इस घटनाक्रम का अंदाज़ा नहीं था.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें